Live cricket scores, Cricket news and updates by Cricket Nirvana

हिन्दी इन्टर्व्यूज़


एल्बी मोर्केल अपने आपसी प्रतिस्पर्धा, अपने टीम के खिलाड़ियों के बारे में तथा और भी बहुत कुछ बताते हुए..

Tuesday, May 27, 2008



"आई.पी.एल ट्वेंटी-20 विश्व कप से बड़ा आयोजन" -एल्बी मोर्केल


Sportz Interactive

विश्व कप ट्वेंटी-20 में अपने प्रदर्शन से उभरकर आए आलराउंडर एल्बी मोर्केल को नए लांस क्लूज़नर के रूप में जाना जा रहा रहा है। दक्षिण अफ़्रीका के आलराउंडर मोर्केल आई.पी.एल में चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, हमारे रिपोर्टर अक्शोभ गिरिधरदास ने इस उभरते हुए सितारे से बात की।

अब तक की आई.पी.एल प्रतियोगिता आपके लिये कैसी रही?
जब मैं पहली बार यहाँ आया तो ये नहीं जानता था कि क्या अपेक्षाएँ हैं, जो अब तक है वो उससे बढ़कर है जो मैने सोचा था। ये टूर्नामेंट बहुत ही सफ़ल रहा है। यहाँ तक कि आईपीएल में खेले गए मैच अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी अधिक गंभीरता, जोशपूर्ण और अच्छे स्तर पर खेले गए हैं।

आपसे भारतीय युवा प्रतिभाएँ कुछ अच्छे टिप्स के लिए जरूर आशाएँ लगाए हुए हैं,ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है?
आई.पी.एल से जब हैडन और कुछ साथी खिलाड़ी गए तो ये बहुत बड़ा झटका था टीम के लिए, उनके साथ इतना बड़ा अनुभव था और मैने अपने को पहले ही दिन एकदम सहज महसूस किया। एक टीम के रूप में हमारे बीच काफ़ी अच्छा तालमेल व सामंजस्य रहा, यहाँ तक की आप नहीं भी जीतते तो भी ये जरूरी नहीं है कि आपसे फ़ील्ड के बाहर पूछा जाए कि क्या हुआ। एक टीम के रूप में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक अच्छी शुरुआत की लगातार चार मैच जीतकर, लेकिन बाद के मैचों में प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई, इसका क्या कारण था?क्या हैडन, हसी और जैकब ओरम के जाने से टीम कुछ कमज़ोर हो गयी? 
मैं ऐसा नहीं समझता, क्योंकि ट्वेंटी-20 क्रिकेट में अनुमान लगाना काफ़ी मुश्किल है, आप पहले ही ओवर से जीत सकते हैं और अगले चार ओवर में आप हार सकते हैं। हमने दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ़ मैच जीता जो किसी भी तरफ़ जा सकता था। आप पूरे चौदह् मैच नहीं जीत सकते। एक-दो मैच आप हार भी सकते हैं।

क्या आप सोचते हैं कि ये पचास ओवर के मैच और यहाँ तक कि टेस्ट मैच को प्रभावित करेगा?
मैने टेस्ट मैच नहीं खेला है इसलिए मैं नहीं जानता कि इसका टेस्ट पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मैं नहीं समझता कि ऐसा होगा क्योंकि ये अधिक पारंपरिक क्रिकेट है, आने वाले एक-दो वर्षों में शायद ये पचास ओवर के मैचों पर प्रभाव डाले, क्योंकि टी-20 में भी आप वो सब कुछ पा सकते हैं और ये कम समय का भी है। टी-20 लोगों को मैदान पर खींच ले आता है, दर्शक पूरे जोश के साथ उस माहौल में आते हैं जिससे ट्वेंटी-20 जीवंत हो उठता है।

आप एक आलराउंडर हैं, क्या दोनों भूमिकाएँ एक साथ लेकर चलना कठिन लगता है?
ये एक गेंदबाज़ के लिए काफ़ी मुश्किल है, खास तौर पर टी-20 में और ये देखते हुए जब भारत में बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। मैं प्रदर्शन के लिए अपने उपर कोई दबाव नहीं लेता, मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपनी योग्यताओं पर भरोसा रखता हूँ। अगर आप प्रदर्शन के लिए अपने उपर बहुत ज़्यादा दबाव लेंगे तो एक तरीके से आप अपने ही दुश्मन बन जाएँगे।

आप एक क्रिकेट परिवार से आते हैं, आपके पिता ने क्रिकेट खेलीहै, आपके भाई मोर्ने भी खेल रहे हैं। आपके पास क्रिकेट की एक चलती हुई परंपरा है, क्या आप में और आपके भाई में स्कूल छात्र के रूप में या क्रिकेट में कोई प्रतिस्पर्धा थी?
जब आप स्कूल में खेलते हैं तो कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती, ये एक आनंद और मज़े के लिए होता है। इसलिए हमारे बीच स्कूल छात्र के रूप में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, लेकिन जब मैने और मोर्ने ने व्यवसायिक क्रिकेट खेलना शुरू किया तो हमारे बीच में तुलना होने लगी। हम दोनों ने ही इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया, वैसे भाई के रूप में हमारे काफ़ी घनिष्ट संबंध हैं,लेकिन लोग हमारे बीच तुलना करते हैं तो ये हमारे उपर दबाव डालता है।

आपने टी-20 में अच्छी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, आप विश्व कप टी-20 और आईपीएल की तुलना कैसे करेंगे?
टी-20 विश्व कप मेरी पहली प्रतियोगिता थी। इसमें मैने एक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और भरपूर आनंद लिया, मुझे ये महसूस हुआ कि मैं विश्व स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ़ प्रदर्शन कर सकता हूँ। मैं महसूस करता हूँ कि आईपीएल टी-20 विश्व कप से बड़ा आयोजन है। दबाव, भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी और मीडिया, ये वर्ल्डकप टी-20 की तुलना में दोगुनी है. और आईपीएल भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए उनकी प्रतिभा दिखाने का, खुद को स्थापित् करने का एक मंच।

क्या आप सोचते हैं कि ये आप जैसे युवा विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी एक अच्छा मंच साबित होगा, जिससे कि वे चयनकर्ताओं की नज़रों में आएँ और अपनी राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करें?
हाँ... मैं सोचता हूँ कि आईपीएल आने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करने वाला एक बड़ा मैदान है, आप यहाँ जो अनुभव लेते हैं वो आपको किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में मिलेगा। इसलिए मुख्यरूप से भारतीय खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का एक अच्छा अवसर है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए ये एक अच्छा अवसर है कि वो अपना नाम बनाएँ, क्योंकि इस टूर्नामेंट को सारे विश्व में देखा जा रहा है। अगर वे यहाँ अच्छा करते हैं तो उनके लिए काफ़ी अच्छा होगा।

जैसा अक्शोभ गिरिधरदास को कहा गय।


COMMENTS

FEATURES